पलामू में ई-गवर्नेंस सेवाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने लंबित प्रमाणपत्रों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
उपायुक्त सह जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) के अध्यक्ष दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई

Medaninagar Palamu उपायुक्त सह जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) के अध्यक्ष दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न डिजिटल सेवाओं, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), आधार सेवाओं, झारनेट नेटवर्क, आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS), ई-ग्रंथालय और झारसेवा पोर्टल की विभागवार समीक्षा की गई।
समीक्षा में बताया गया कि जिले में 2,261 CSC पंजीकृत हैं, जिनमें 1,992 सक्रिय हैं। वहीं पंचायत भवनों में 265 सक्रिय CSC के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले के सभी 21 प्रखंडों में आधार नामांकन केंद्र संचालित हैं।
बैठक में बताया गया कि पिपरा और उंटारी रोड प्रखंड में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण झारनेट सेवा प्रभावित है। उपायुक्त ने अधिकारियों को जल्द समस्या दूर कर सेवा बहाल करने का निर्देश दिया। वहीं नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय में AEBAS डिवाइस अब तक स्थापित नहीं होने पर शीघ्र स्थापना सुनिश्चित करने को कहा।
उपायुक्त ने झारसेवा पोर्टल के तहत लंबित प्रमाण-पत्रों और विवाह निबंधन आवेदनों का तय समय सीमा में निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस का उद्देश्य आम नागरिकों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से डिजिटल सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाएं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में विकास कार्यों में देरी पर सख्त हुए उपायुक्त, बोले- कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहे

पलामू में सघन वाहन जांच अभियान, 815 वाहनों की जांच, 19 बाइक जब्त







