गिरिडीह स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, स्वास्थ्य कर्मियों की लापवाही से बिगड़ी युवती की तबियत.. हंगामा
राज्य स्वास्थ्य मंत्री की बेहतरीन स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों पर सवाल उठते नजर आ रहे हैं. जिले के सदर अस्पताल में भर्ती एक युवती की तबियत भर्ती कराने के बाद और भी अधिक बिगड़ने लगी. जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया, और बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Giridih/Jharkhand (Report By - Manoj): एक ओर जहां झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं एक ऐसा मामला गिरिडीह के सदर अस्पताल से सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी है. बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती एक युवती की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसका इलाज चल रहा था. जानकारी के अनुसार परिजनों द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है. परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया.
बताया जाता है कि शहर के अरगाघाट रोड निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव की पुत्री नम्रता अखोरी की तबियत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद उसकी मां आभा देवी उसे लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची. जहां चिकित्सकों ने उसे तुरंत भर्ती करने की सलाह दी. परिजनों ने तुरंत नम्रता को अस्पताल में भर्ती करा दिया.
नम्रता के माता-पिता की माने तो अस्पताल में भर्ती होने के बाद जैसे ही उनकी बेटी को स्लाइन चढ़ाया गया, वैसे ही उसकी तबियत और भी ज्यादा बिगड़ने लगी. स्लाईन चढ़ाने के बाद उसे तेज ठंड लगने लगी. परिजन तुरंत बेटी को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे. वहां उसे दवा और स्लाइन दिया गया, जिससे युवती की हालत में सुधार हुआ.
उन्होंने बताया की जब बेटी की तबियत खराब हुई और वे डॉक्टर के पास गए तो डॉक्टर अनर्गल बातें करने लगे और डांट-फटकार भी लगाने लगे. फिर जब बेटी को स्लाइन लगाया गया तो पाया कि उस स्लाइन की बोतल में रैपर नहीं लगा हुआ था, जिसके बाद सभी लोग गुस्से में आ गए. बताया कि अस्पताल में प्रबंधन के द्वारा बड़ी लापरवाही बरती जा रही है.
इधर मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में आया है. अस्पताल में सभी एक्सपायरी दवाईयां तीन महीने पहले ही हटा दी जाती हैं और जिसमें कोई रैपर नहीं रहता है उसका इस्तेमाल ही नहीं होता. उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच करेंगे.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह पुलिस की नक्सली ठिकाने पर छापेमारी, 64 बंडल विस्फोटक वायर बरामद

रांची सदर अस्पताल में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरसे मरीज







