विवाहिता का शव अस्पताल में छोड़ फरार हुए ससुराल वाले, पुलिस ने पति और ससुर को किया गिरफ्तार
गिरिडीह में एक विवाहिता का शव अस्पताल में छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गए. घटना की सूचना के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार किया है.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह जिले से इन्सानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है जहां परिजनों ने विवाहिता का शव अस्पताल में छोड़ दिया और इसके बाद वे वहां से फरार हो गए. बता दें, यह पूरा मामला डुमरी थाना इलाके के कदराडीह का है.
बताया जा रहा है कि मृतक महिला की शादी पिछले 11 साल पहले कदराडीह में हुआ था. उसकी एक बेटी भी है. बेटी ने इस मामले की सूचना अपने नाना को फोन पर दी. कि उसके पापा ने मां की बहुत पिटाई की है जिसके कारण मां कुछ भी नहीं बोल पा रही है और अब उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं.
इधर, इस मामले की सूचना पाते ही मृतक के परिजन रेफरल हॉस्पिटल पहुंचे. लेकिन वहां मृतका का शव देखा. ससुराल वाले मृतका के शव को अस्पताल पहुंचाकर और छोड़कर मौके से फरार है. मामले में मृतका के पिता और परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें पहले दामाद ने फोन किया और अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराने की बात कहीं. लेकिन अस्पताल में उन्हें ससुराल वालों में कोई नहीं दिखा, सिवाय बेटी का शव.
इधर, इस मामले की सूचना पाकर मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ससुर को अरेस्ट कर लिया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिटायर्ड न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली झारखंड लोकायुक्त के पद की शपथ, समारोह में शामिल हुए CM हेमंत

Ranchi: प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, पैदल चलकर आए अपराधी ने मारी थी गोली







