Ranchi: प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, पैदल चलकर आए अपराधी ने मारी थी गोली
पारस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह की मौत हो गई. बता दें, एक अपराधी ने आज सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के OTC मैदान के बाहर सड़क किनारे स्थित हनुमान मंदिर के पास उनपर अंधाधुंध फायरिंग की थी.

Ranchi Braking News: प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह की रांची के पारस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बता दें, आज सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के OTC मैदान के बाहर सड़क किनारे स्थित हनुमान मंदिर के पास एक अपराधी ने उनपर गोली चलाई थी जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए थे. घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए सिटी अस्पताल भर्ती कराया गया था जहां से बेहतर इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
संजय सेठ ने पहुंचाया था पारस हॉस्पिटल
बता दें, अपराधियों द्वारा सुबह भार्गव सिंह पर फायरिंग करने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसमें हथियारबंद अपराधी भार्गव सिंह पर गोली चलाते हुए देखे जा सकते हैं. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने भार्गव को इलाज के लिए सिटी अस्पताल पहुंचाया. वहीं, इस घटना की सूचना पाकर उनसे मिलने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मिलने पहुंचे थे जहां उन्होंने उनका हालचाल जाना और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल पहुंचाया था.
घटना के बाद भार्गव सिंह ने गोली मारने वाले युवक का नाम विजय टेटे (कांके के गांधी नगर का निवासी) बताया था. उसने बताया कि था कि विजय के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है और इस घटना से पहले उसके साथ मारपीट भी हुई थी. घायल भार्गव सिंह बैंक कॉलोनी का रहने वाला था और प्रत्येक मंगलवार की तरह वह आज, मंगलवार (21 अप्रैल 2026) की सुबह मंदिर में बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने पहुंचा था तभी अचानक एक अपराधी पैदल चलते हुए उसके पास आ धमका और उसने उसपर फायरिंग की और इसके बाद वहां से भाग निकला.
इस पूरे मामले में फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने इस घटना को जमीनी विवाद में अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि भार्गव सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिटायर्ड न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली झारखंड लोकायुक्त के पद की शपथ, समारोह में शामिल हुए CM हेमंत

नालंदा NH-20 पर मौत का तांडव, अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 जख्मी







