JPCC अध्यक्ष दिल्ली रवाना, राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार समिति की बैठक में होंगे शामिल
रांची: झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मंगलवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए है।वह राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेंगे।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश नई दिल्ली के इंदिरा भवन में 22 अप्रैल को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए है। इस बात की जानकारी देते हुए मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने बताया कि यह बैठक देशभर के ओबीसी वर्ग से जुड़े प्रमुख मुद्दों, सामाजिक न्याय और भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। बैठक में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने सुझाव और अनुभव साझा करेंगे।
वहीं इस बैठक को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में ओबीसी समुदाय के अधिकार, प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण को लेकर पार्टी की रणनीति और दृष्टिकोण स्पष्ट किए जाने की संभावना है।
पिछले वर्ष राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार समिति की बैठक बेंगलुरु में आयोजित की गई थी। जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के इस दौरे को राज्य के ओबीसी वर्ग की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









