घाघरा थाना के पीछे भड़की भीषण आग, जब्त किए गए वाहन हो गए जलकर खाक
गुमला जिला के घाघरा थाना द्वारा जब्त की गई सारी गाड़ियां आग के हवाले कर दी गई. आग किसने लगाई इसकी जांच की जा रही है, लेकिन इस भीषण आग की चपेट में ताना के समीप की एक गुमटी भी आ गई.

Gumla/Jharkhand (Report By - Deepak Bhaskar): घाघरा थाना परिसर के पीछे अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में थाना में जब्त किए गए वाहन आ गए और जलकर खाक हो गए. वहीं थाना परिसर के पास स्थित एक गुमटी भी आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह राख हो गई.
हालांकि आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने मिलकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो पाया. इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया.
गुमटी संचालक विमल घोष ने बताया कि इस हादसे में उन्हें लगभग 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि थाना के पीछे कचरा फेंका जाता था और आशंका है कि किसी ने उसमें आग लगा दी, जिससे यह बड़ी घटना हुई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih Crime: घर पर मालिक के न होने का चोरों ने उठाया फायदा, लाखों ले उड़े.. आग के हवाले कर दिया सारा घर

Ranchi में ‘रेरा बिहार से रूबरू’ कार्यक्रम का आयोजन, बिल्डरों को बिहार में निवेश का न्योता







