शराब माफिया नरेश सिंधिया गिरफ्तार
30 से अधिक नकली शराब के साथ एक व्यक्ति को उत्पात की टीम ने किया गिरफ्तार

झारखण्ड /रांची उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंधिया को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से भारी मात्रा में नकली शराब भी बरामद की गई है।मामला रांची के नामकुम थाना क्षेत्र का है जहां जोरार इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने नामकुम रेलवे स्टेशन के बाहर से नरेश सिंधिया को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 30 से अधिक बोतल नकली शराब बरामद की गई। बताया जा रहा है कि नरेश सिंधिया रांची का बड़ा शराब माफिया है और लंबे समय से नकली शराब के कारोबार में सक्रिय था। इतना ही नहीं, इससे पहले भी रांची में हुए ज़हरीली शराब कांड में नरेश सिंधिया का नाम सामने आ चुका है, जिसमें वह मुख्य आरोपी रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









