साहिबगंज के तीनपहाड़ सब्जी मंडी में लगी भीषण आग ! दर्जनों दुकान जलकर राख
तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन स्थित सब्जी मंडी में रविवार देर रात भीषण आग लगी. जिसकी चपेट में आने से दर्जनों दुकान जलकर राख हो गया.

Sahibganj / Jharkhand (Report By- Arvind Roy): साहिबगंज के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन स्थित सब्जी मंडी में बीती देर रात भीषण आग लगी. जिसकी चपेट में आकर दर्जनों दुकान जलकर राख हो गया. जिससे दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देर रात तीन पहाड़ सब्जी मंडी में एक दुकान में अचानक आग लगी, जो देखते ही देखते आसपास के कई दुकानों को अपने चपेट में ले लिया. आग इतनी भयावह और उसकी लपटे इतनी ऊंची उठ रही थी. कि उसे दूर तक देखा जा सकता था. कुछ ही पल में मंडी के सामान जलकर खाक हो गए.
इस दौरान चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही तीन पहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास के लोग वहां जमा हो गए. और इसकी सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद मौके पर दमकल वाहन आग बुझाने के लिए पहुंची. दमकल कर्मियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया.
आग इतनी भयावह थी कि काबू में लाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब दो घंटे से भी अधिक समय तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बताया जा रहा हैं कि इस आगजनी में सब्जी विक्रेताओं को लाखों रुपए का नुकसान हुआ हैं.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में कर रही है और आग लगने की वजह की तलाश कर रही हैं. फिलहाल सब्जी मंडी में चारों तरफ सिर्फ राख और धुंआ फैला हुआ है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मधुबनी में JDU नेता, मुखिया, सरपंच सहित 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

चंदवा के सिंधु की पुलिस की बर्बरता के कारण चली गई थी जान, परिजन अब भी हैं न्याय की आस में







