गिरिडीह में फर्जी डाइस कोड पर संचालित हो रहा धनवार का दिल्ली पब्लिक स्कूल !
धनवार प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार दास और बीईईओ रंजित चौधरी ने बीते 10 अप्रैल 2026 को स्कूल पहुंचकर जांच की थी जिसमें कई तरह की अनियमितता और गड़बड़ियां मिली.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह जिले के धनवार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के संचालन में कई गड़बड़ियां पाई गई है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के बाद धनवार प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार दास और बीईईओ रंजित चौधरी ने बीते 10 अप्रैल 2026 को स्कूल पहुंचकर जांच की थी जिसमें कई तरह की अनियमितता और गड़बड़ियां मिली. जांच के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंप दिया है. 
वहीं, इस मामले में जब नक्षत्र न्यूज़ के संवाददाता ने स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य मुलायम यादव से बातचीत करते हुए पूरे मुद्दे की जानकारी साझा करने और अपना पक्ष रखने की बात कही तो इस दौरान कमेटी के सदस्य नक्षत्र न्यूज़ के संवाददाता पर ही बरस पड़े. उन्होंने धमकाते हुए कहा कि वो उनसे हुए बातचीत का ऑडियो वायरल कर देंगे, और जरूरत पड़ी तो यूट्यूब चैनल में इसे चलवा देंगे.
हालांकि स्कूल की वर्तमान प्रिंसिपल शिवानी गुप्ता ने जांच टीम द्वारा जांच के उपरांत मीडिया से बातचीत के दौरान स्पष्ट कहा कि स्कूल की छुट्टी के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी और बीईईओ ने स्कूल का जांच किया. अन्य सवाल पूछने पर प्रिंसिपल शिवानी गुप्ता ने तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
जानें, क्या है पूरा मामला
दरअसल, धनवार के दिल्ली पब्लिक स्कूल को लेकर पिछले साल गड़बड़ी मिला था, उस समय शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया था. मगर स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग के नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया. जबकि इस वर्ष मार्च महीने में स्कूल के लेखापाल मुलायम यादव पर स्कूल की पूर्व शिक्षिका द्वारा जातिसूचक गाली देने और दुर्व्यवहार करने के आरोप में धनवार थाना में 1 मार्च 2026 को थाना कांड संख्या केस 64/26 केस दर्ज कराई. फिलहाल इस पूरे मामले में जांच चल रही है.
इधर धनवार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपे जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि जब धनवार दिल्ली पब्लिक स्कूल के us dise कोड का जांच किया गया. तो डाइज कोड जिले के दूसरे प्रखंड बैंगाबाद का निकला. जांच रिपोर्ट में डाइज कोड का गड़बड़ी का स्पष्ट जिक्र है कि कैसे दिल्ली पब्लिक स्कूल फर्जी डाइज कोड के जरिए धनवार में स्कूल का संचालन कर रहा है.
वहीं, इस मामले में जानकारी देते हुए बीईईईओ रंजीत चौधरी ने बताया कि धनवार का दिल्ली पब्लिक स्कूल ऐसे कितने शिकायतों के बीच संचालित हो रहा है, जिसमें स्कूल प्रिंसिपल द्वारा जांच के दौरान किसी सवाल का जवाब नहीं देना, और न ही मिली शिकायतों का कोई दस्तावेज दिखाना. और अब तक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुआ है. ये हैरानी की बात है. लेकिन अब बीडीओ ने जांच रिपोर्ट में जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई का अनुशंसा की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिटायर्ड न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली झारखंड लोकायुक्त के पद की शपथ, समारोह में शामिल हुए CM हेमंत

Ranchi: प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, पैदल चलकर आए अपराधी ने मारी थी गोली







