गिरिडीह के सर जेसी बॉस सीएम एक्सलेंस स्कूल में पृथ्वी दिवस पर जल संरक्षण पर प्रतियोगता का आयोजन
गिरिडीह जिला स्थित सर जेसी बॉस सीएम एक्सलेंस स्कूल में आज विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया. इस दौरान स्कूल में बच्चों के बीच जल संरक्षण पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

Giridih / Bihar (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह के सर जेसी बॉस सीएम एक्सलेंस स्कूल में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन हुआ. इस दौरान छात्रों के बीच जल संरक्षण पर लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमें में क्लास 6 से 12वीं तक के करीब 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
जल संरक्षण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए अपने विचारों को निबंध के जरिए दर्शाया. जबकि स्पीच प्रतियोगिता में भी जल संरक्षण पर खास महत्व दिया. छात्रों ने जल को पृथ्वी और मानव जीवन के लिए अनमोल बताया. 
मौके पर प्रतियोगता के प्रभारी शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अलग-अलग क्लास के छात्रों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया था. वहीं प्रतियोगिता को सफल बनाने में सीएम एक्सलेंस स्कूल के प्रिंसिपल मुन्ना कुशवाहा की भूमिका खास रही.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih Crime: घर पर मालिक के न होने का चोरों ने उठाया फायदा, लाखों ले उड़े.. आग के हवाले कर दिया सारा घर

Ranchi में ‘रेरा बिहार से रूबरू’ कार्यक्रम का आयोजन, बिल्डरों को बिहार में निवेश का न्योता







