Ranchi में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की अंधाधुंध फायरिंग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पहुंचाया पारस हॉस्पिटल
राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में एक अपराधी ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. जिससे भार्गव सिंह नामक युवक घायल हो गया है. घटना के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Ranchi Braking News: राजधानी रांची एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी है. पूरा मामला जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र का है जहां OTC मैदान के बाहर सड़क किनारे स्थित हनुमान मंदिर के पास एक हथियारबंद अपराधी ने दिनदहाड़े गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है. गोलीबारी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसमें बेखौफ अपराधी फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हथियारबंद अपराधी ने भार्गव सिंह नामक युवक को अपना निशाना बनाते हुए उसपर गोली चलाई. घटना के बाद आसपास के इलाकों में लोगों के बीच अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. गोलीबारी की इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने लगा, लेकिन इस बीच जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो अपराधी ने उन लोगों पर भी अपनी पिस्टल तान दी. जिससे लोग घबरा गए. इसके बाद वो मौके से भाग निकला.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अपराधी घटनास्थल से पैदल ही भाग निकला. उन्होंने बताया कि अपराधी ने पैदल ही आकर घटना को अंजाम दिया और इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए सिटी हॉस्पिटल भेजा गया. इधर इस घटना की सूचना के बाद मौके पर केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री भी पहुंचे. जहां उन्होंने उसका हालचाल जाना और इसके बाद सिटी हॉस्पिटल से उसे बेहतर इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल पहुंचाया.
पूछताछ के क्रम भार्गव सिंह ने गोली मारने वाले युवक का नाम विजय टेटे (कांके के गांधी नगर का निवासी) बताया. उसने बताया कि विजय के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है और इस घटना से पहले उसके साथ मारपीट भी हुई थी. घायल भार्गव सिंह बैंक कॉलोनी का रहने वाला है. वह प्रत्येक मंगलवार की तरह आज सुबह मंदिर में बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने पहुंचा था तभी अचानक एक अपराधी पैदल चलते हुए उसके सामने आ धमका और उन्होंने उसपर फायरिंग की और इसके बाद वहां से भाग निकला.
इधर, इस मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए मामले में जांच शुरु कर दी है. मौके पर पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जमीनी विवाद को लेकर हुआ है. घटना में घायल युवक भार्गव सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिटायर्ड न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली झारखंड लोकायुक्त के पद की शपथ, समारोह में शामिल हुए CM हेमंत

Ranchi: प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, पैदल चलकर आए अपराधी ने मारी थी गोली







