चतरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के नाम अवैध वसूली ! DC ने दिए जांच के निर्देश
जिला सदर अस्पताल से अवैध वसूली की खबर के सामने आने के बाद चतरा डीसी रवि आनंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी किए हैं.

Chatra Breaking (Report By- Md Rizwan): चतरा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिला सदर अस्पताल से अवैध वसूली की खबर के सामने आने के बाद चतरा डीसी रवि आनंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी किए हैं. और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट की मांग की है.
पूरे मामले में एसडीओ सदर के नेतृत्व में जांच होगी. जिसमें सिविल सर्जन डॉ सतेंद्र सिन्हा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार और अस्पताल प्रबंधक रवि को शामिल किया गया है. डीसी ने 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है. जिससे इस कुकृत्य में संलिप्त कर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जा सकें.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार (19 अप्रैल 2026) को जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भोज्या गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ था जहां तालाब में डूबने से मां और उसके दो मासूम बेटियों की मौत हो गई थी. खबर है कि अस्पताल की तरफ से इन मृतकों के परिजनों से पोस्टमार्टम के बदले 5 हजार रुपए की अवैध वसूली की गई.
बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के स्विपर नें ढाई हजार नकदी और ढाई हजार रुपए ऑनलाइन वसूली की है. परिजनों ने स्विपर को दिए ऑनलाइन कैश के प्रमाण भी दिखाए है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 किलो का गांजा बरामद

Koshambi: युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, 8 साल पहले किया था प्रेमिका संग अंतर्जातीय विवाह







