गिरिडीह पुलिस की नक्सली ठिकाने पर छापेमारी, 64 बंडल विस्फोटक वायर बरामद
गिरिडीह में नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे गए 64 बंडल विस्फोटक वायर को पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस की छापेमारी में बड़े हादसे को टालने की बात कही जा रही है. नक्सलियों का इरादा सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने का था.

Giridih/Jharkhand (Report By - Manoj): बुधवार की शाम गिरिडीह पुलिस और अर्धसैनिक बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी. एसपी डॉक्टर विमल को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी सुरजीत कुमार और सीआरपीएफ के संयुक्त टीम ने मधुबन थाना क्षेत्र के पारसनाथ के कानीडीह चतरो के जोकाईनाला के समीप छापेमारी किया. जिसमें 64 बंडल कोडक वायर को जब्त करने में सफल रहे.
पुलिस के दावे के अनुसार हाल में हजारीबाग में हुए पुलिस और माओवादियों के मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने इस इलाके में इतने बड़े पैमाने पर कोडक वायर को छिपा कर रखा था. माना जा रहा है सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के मकसद से 64 बंडल कोडक वायर छिपा कर रखा गया था. लेकिन समय पर एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी हुई, तो इस कोडक वायर को जब्त कर लिया गया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भार्गव सिंह हत्या कांड मामले में सूटर सत्यम पाठक का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी थी गोली, चल रहा इलाज

रांची सदर अस्पताल में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरसे मरीज







