हीटवेव को लेकर झारखंड के इन जिलों में 'येलो अलर्ट', कई जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, झारखंड के कई जिला इस वक्त भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) के चपेट में है लेकिन इस बीच राज्य के कई जिलों में मेघ गरज और चमक के साथ हल्के छींटे पड़ने की उम्मीद हैं.

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में भीषण गर्मी और लू एक ओर जहां अपना प्रचंड रुप दिखा रहा है वहीं दूसरी तरफ राज्य में मौसम का दोहरा रुप भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, गर्मी की तपिश और लू के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. IMD (भारतीय मौसम विभाग केंद्र) के अनुसार, राज्य के कई हिस्से इस वक्त भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) के चपेट में है लेकिन इस बीच राज्य के कई जिलों में मेघ गरज और चमक के साथ हल्के छींटे पड़ने की उम्मीदें हैं.
कई जिलो में 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में गर्मी का सितम काफी बढ़ गया है. इन हिस्सों में आने वाले 22 अप्रैल तक लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने बताया है कि गढ़वा, कोडरमा, पलामू और चतरा जैसे जिलों में 44 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है. जबकि 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक का पारा जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और सरायकेला-खरसावां में रहने की संभावना है.
अधिकांश जिलों में मौसम रहेगा शुष्क
बात राजधानी रांची की करें तो, यहां इस वक्त आंशिक बादल छाए नजर आ रहा हैं विभाग के मुताबिक, रांची में 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की उम्मीद है इस दौरान उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करना बंद नहीं करेगा. यानी कि राजधानी वासियों को गर्मी से कोई भी राहत मिलती नजर नहीं आएगी. गर्मी की तपिश से परेशान झारखंड के लोगों का जीवन जहां प्रभावित होता दिखेगा वहीं दूसरी ओर राज्य के कई अधिकांश जिलों में आज का मौसम शुष्क नजर आएगा.
बारिश की बूंदों से राहत मिलने की उम्मीद
आज राज्य के दुमका, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा जिलों में तेज हवाओं के साथ गर्जन-चमक के साथ हल्की-हल्की बारिश होने की संभावना है. आगामी 22 से 24 अप्रैल के बीच भी राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन इस दौरान तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 25 अप्रैल के आसपास कई जिलों में गरज-चमक और छिटपुट बारिश की स्थिति बनी रहेगी. जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद हैं.
विभाग की ओर से लोगों को खास सलाह
वहीं, राज्य में लगातार बढ़ती तेज गर्मी और हीटवेव को लेकर मौसम विभाग केंद्र, रांची ने आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा है कि तपती दोपहर में लोग दोपहर के करीब 12 बजे से 4 बजे के बीच घरों से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें, गर्मी से बचाव को लेकर सावधानी बरतें, धूप में निकलने वक्त सिर और पूरे शरीर को ढककर ही बाहर निकलें, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi: प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, पैदल चलकर आए अपराधी ने मारी थी गोली

Ranchi में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की अंधाधुंध फायरिंग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पहुंचाया पारस हॉस्पिटल







