JPSC-JSSC आंदोलन में बड़ा मोड़!, CBI जांच तक जारी रहेगा छात्रों का आंदोलन, 20 अगस्त का CM आवास घेराव...
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने 20 अगस्त को प्रस्तावित CM आवास घेराव कार्यक्रम को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया है।


JPSC-JSSC Protest: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने 20 अगस्त को प्रस्तावित CM आवास घेराव कार्यक्रम को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया है। हालांकि छात्रों ने साफ कर दिया है कि उनका आंदोलन खत्म नहीं हुआ है और CBI जांच की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
JPSC-JSSC Reform मंच की ओर से आंदोलन की आगे की रणनीति सरकार के रुख के आधार पर तय की जाएगी।
CM आवास घेराव का कार्यक्रम फिलहाल टला
छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेरने का कार्यक्रम प्रस्तावित किया था। अब मंच ने इसे फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है। हालांकि आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि यह आंदोलन की समाप्ति नहीं है।
छात्रों की प्रमुख मांग JPSC-JSSC से जुड़े मामलों की CBI जांच कराने की है। मंच का कहना है कि जब तक इस मामले की CBI जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सरकार के फैसले के बाद तय होगी अगली रणनीति
JPSC-JSSC Reform मंच के अनुसार, सरकार की ओर से लिए जाने वाले फैसलों के बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। छात्रों ने संकेत दिया है कि मांगों पर ठोस पहल नहीं होने पर आंदोलन को दोबारा तेज किया जा सकता है।
परीक्षा अनियमितता मामले में CID की कार्रवाई तेज
इधर, JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता से जुड़े मामले की जांच कर रही CID ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, CID ने अक्षय कुमार तिवारी और सुषमा तिवारी को गिरफ्तार किया है।
वहीं मनोज कुमार, रोशन केरकेट्टा और उमाकांत उरांव को पूछताछ के लिए CID ने 5 दिनों के रिमांड पर लिया है।
CID की इस कार्रवाई के बाद JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। छात्रों की नजर अब सरकार और जांच एजेंसी की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
JPSC-JSSC आंदोलन में बड़ा मोड़!, CBI जांच तक जारी रहेगा छात्रों का आंदोलन, 20 अगस्त का CM आवास घेराव...

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर : दाई घुटू में घरों में घुसा पानी, सामान समेटकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचे लोग

पलामू में 'खून का बदला खून'!, 2025 के कत्ल का बदला लेने के लिए बुजुर्ग का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, फिर...







