चंदवा के सिंधु की पुलिस की बर्बरता के कारण चली गई थी जान, परिजन अब भी हैं न्याय की आस में
डायन-बिसाही के आरोप में पुलिस ने लातेहार के एक युवक को हिरासत में लिया था. उसको इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी जान चली गई. बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव से मुलाकात के दौरान परिजनों ने बताया कि उन्हें कोई मुआवजा तक नहीं मिला है.

Latehar/Jharkhand (Report By - Manish Sinha): लातेहार चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव निवासी सिंधु मुंडा के साथ पिछले 3 वर्ष पूर्व एक दर्दनाक घटना घटी थी. जहां लातेहार पुलिस ने डायन-विसाही के आरोप में पुलिस ने जेल भेजा था. लेकिन जेल के पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला था, लेकिन आज 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक न तो सरकारी मुवावजा मिला और न ही आज तक मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र मिला. आज भी मृतक के परिजन सरकारी मुवावजा और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए दर-दर की ठोकर खाने को विवस है.
उक्त मामले की जानकारी तब हुई जब भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव में दौरे के दौरान मृतक के परिजनों से मुलाकात की. परिजनों ने मामले पर करवाई करवाने की मांग की है. वहीं भाजपा प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने जिला प्रशासन से अपील की है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए. बताते चलें कि पुलिस द्वारा मारे गए विचाराधीन मृतक युवक का नाम सिंधु मुंडा था. जिसे पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला.
उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि आज तक मृतक के परिजन को कोई सरकारी मुवावजा नहीं मिला और न ही मृत्यु प्रमाणपत्र बन सका है. ऐसे में परिजन परेशान है. बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन के पिछले कई माह पूर्व जंगली हाथियों ने पुराने घर को ध्वस्त कर दिया था. इसके बावजूद वन विभाग द्वारा भी आज तक उन्हें सरकारी मुवावजा नहीं मिला है. बीजेपी प्रवक्ता ने जिला प्रशासन से अपील की है कि मृतक के परिजन को मुआवजा दें ताकि पीड़ित परिवार का दुख कुछ कम हो सके.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मधुबनी में JDU नेता, मुखिया, सरपंच सहित 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

साहिबगंज के तीनपहाड़ सब्जी मंडी में लगी भीषण आग ! दर्जनों दुकान जलकर राख







