गिरिडीह में एसपी के नेतृत्व में क्राइम मीटिंग का आयोजन, थाना प्रभारियों को दिए कई दिशा-निर्देश
गिरिडीह में एसपी के नेतृत्व में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें जिले के तमाम थानों के थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी, कई डीएसपी और एसडीपीओ शामिल हुए.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह जिले स्थित एसपी कार्यालय में आज, शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) को एसपी के नेतृत्व में क्राइम मीटिंग आयोजित किया गया. जिसमें जिले के तमाम थानों के थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी, कई डीएसपी और एसडीपीओ शामिल हुए. मौके पर एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने कई बैठक में शामिल सभी अधिकारियों और थानेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. खास तौर एसपी ने दागी अपराधियों को लेकर डोजियर पंजी तैयार करने का निर्देश और सुझाव दिए.
जो गंभीर अपराध में शामिल थे, और जेल से मुक्त हुए है. उनकी वर्तमान में गतिविधि कैसी है, वे कहां रहते है, क्या करते हैं बैठक में एसपी ने थानेदारों को ऐसे अपराधियों के घर जा कर उनके गतिविधि पता लगाने का निर्देश दिया. और लोगों से बेहतर संबंध बनाने, पासपोर्ट के साथ चरित्र प्रमाण पत्र को लेकर सक्रिय होने का सुझाव दिया. एसपी ने किसी भी सूरत में पासपोर्ट बनाने में देर नहीं हो, इसे लेकर भी कई निर्देश दिए.
एसपी ने थानेदारों से कहा कि आने वाले दिनों में कुछ नए प्लानिंग की जरूरत है. जिसे पुलिस की छवि लोगों में और बेहतर हो सके. इसके लिए हर थानेदार अपने थानों में ऐसे लोगों को बिल्कुल जगह नहीं दें, जिनका सामाजिक छवि सही नहीं है. और जो अवैध कारोबार में शामिल है. इधर बैठक में डीएसपी नीरज सिंह, एसडीपीओ जितवाहन, सुमिता प्रसाद, धनंजय राम, नीलम कुजूर, कैलाश महतो, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनाउल हक खान समेत कई थाना प्रभारी बैठक में शामिल हुए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CM आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

गिरिडीह में दो दिवसीय अस्मिता सिटी लीग का आयोजन, बेटियां ले रही बैडमिटन और ताईक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा







