सावधान! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं और गिर सकती है बिजली, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
4 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो में कुछ जगहों पर जोरदार बारिश हो सकती है। इस दिन पूरे राज्य में तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन इसके साथ ही एक बड़ी चेतावनी भी है। राज्य में 7 अगस्त तक भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले मौसम का यह पूरा हाल जरूर जान लें।
मौसम के जानकारों के मुताबिक, 3 अगस्त को राज्य के लगभग हर इलाके में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दौरान तेज गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की पूरी संभावना है। इसके ठीक अगले दिन यानी 4 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो में कुछ जगहों पर जोरदार बारिश हो सकती है। इस दिन पूरे राज्य में तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा, इसलिए लोगों को खास सावधानी बरतने को कहा गया है।
इस दिन बारिश का बढ़ेगा दायरा
5 अगस्त को यह बारिश अपना दायरा और बढ़ा लेगी। इस दिन संथाल और कोल्हान के कई इलाकों में मौसम मेहरबान रहेगा। देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज के साथ-साथ पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं 6 अगस्त की बात करें तो राजधानी रांची समेत पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में झमाझम बारिश का अलर्ट है। यह सिलसिला 7 अगस्त को भी जारी रहेगा और रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में जमकर बादल बरसेंगे।
रांची में रहेगा 7 अगस्त तक आसमान में बादलों का डेरा
राजधानी रांची के लोगों को 7 अगस्त तक आसमान में बादलों का डेरा देखने को मिलेगा। बीच-बीच में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी, जिससे मौसम काफी सुहाना बना रहेगा। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
अगर हम पिछले 24 घंटों की बात करें, तो राज्य के कई हिस्सों में अच्छी खासी बारिश हुई है। रामगढ़ के पतरातू में सबसे ज्यादा 75 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि कांके में 61 और रामगढ़ शहर में 49.4 मिलीमीटर पानी बरसा। गर्मी की बात करें तो सरायकेला में सबसे ज्यादा गर्मी रही जहां पारा 35.8 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि कांके का मौसम 20.7 डिग्री के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हजारीबाग में यहां घने जंगलों के बीच चल रहा था अवैध कोयले का काला खेल, CISF के एक्शन के बाद NTPC इलाके में गर्जा बुलडोजर

JPSC-JSSC Protest : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों ने भरी हुंकार, CBI-ED जांच की मांग पर आर-पार के मूड में युवा







