'तबीयत बिगड़ी तो खुला खौफनाक राज!', 14 साल की नाबालिग का कराया गर्भपात, आंगन में दफनाया भ्रूण!', सिमडेगा में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला गिरफ्तार
आरोप है कि दवा के सेवन के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसने मृत शिशु को जन्म दिया। पीड़िता की मां का यह भी आरोप है कि घटना के बाद महिला ने बिना सूचना दिए मृत शिशु को कथित रूप से अपने घर के परिसर में दफना दिया।

Simdega: झारखंड के सिमडेगा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को जबरन जड़ी-बूटी खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया और फिर छह माह के मृत भ्रूण को छिपाने के लिए घर के आंगन में ही दफना दिया गया। किशोरी की हालत बिगड़ने के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और जमीन खोदकर मृत शिशु का शव बरामद कर लिया है।
नाबालिग के गर्भवती होने पर रची गई खौफनाक साजिश
मामले की जानकारी देते हुए सिमडेगा के SDPO धर्मदेव पासवान ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग लड़की की मां को करीब 10 दिन पहले अपनी बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। जब मां ने बेटी से सख्ती से पूछताछ की, तो किशोरी ने रोते हुए बताया कि पड़ोस के ही एक नाबालिग लड़के के साथ उसके संबंध बने थे, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए पीड़िता की मां ने लड़के के परिवार और उसकी मां से सीधी बातचीत की।
जबरन खिलाई जड़ी-बूटी, आंगन में दफना दिया 6 माह का मृत भ्रूण
पीड़िता की मां का आरोप है कि लड़के की मां ने बदनामी और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बेहद अमानवीय रास्ता चुना। उसने किशोरी का जबरन गर्भपात कराने के इरादे से उसे कोई देसी जड़ी-बूटी वाली दवा खिला दी। दवा के असर से किशोरी का स्वास्थ्य बुरी तरह बिगड़ गया और उसने करीब छह माह के मृत शिशु को जन्म दे दिया। इसके बाद आरोपी महिला ने किसी को भी सूचना दिए बिना चुपचाप मृत शिशु को अपने कब्जे में ले लिया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अपने घर के आंगन में गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया।
अस्पताल में भर्ती पीड़िता, आंगन की खुदाई कर पुलिस ने निकाला शव
इधर गर्भपात के बाद नाबालिग लड़की की तबीयत बेहद नाजुक हो गई, जिसके बाद घबराए परिजनों ने उसे तुरंत सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में पीड़िता की मां के फर्दबयान पर मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 21/26 के तहत पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। सिमडेगा एसपी के निर्देश पर तुरंत एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तेजी से दबिश देकर नामजद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के आंगन की खुदाई करवाई, जहां से दफनाए गए मृत शिशु का शव और गड्ढा खोदने में इस्तेमाल की गई कुदाल बरामद कर ली गई।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आधी रात को दो बाइकों पर 6 संदिग्ध, धनबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कट्टा-गोली और चोरी की गाड़ी बरामद

कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे गिरिडीह DC, खाने की थाली से लेकर क्लासरूम तक की जांच







