रांची प्रेस क्लब में सजा सावन का रंग, गौरी रानी बनीं ‘सावन क्वीन’
रांची प्रेस क्लब में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें महिला पत्रकारों और सदस्यों ने रैंप वॉक, मेहंदी, हाउजी व डांस में हिस्सा लिया। गौरी रानी को सावन क्वीन चुना गया।

Ranchi Press Club: रांची प्रेस क्लब में रविवार को सावन का रंग देखने को मिला। प्रेस क्लब और वूमेन वेलफेयर कमेटी के सौजन्य से आयोजित सावन महोत्सव में महिला पत्रकारों और क्लब सदस्यों के परिवार की महिलाओं ने जमकर मस्ती की। हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने रैंप वॉक, मेहंदी, हाउजी, डांस और कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में रांची की मेयर रौशनी खलखो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं के साथ सावन की खुशियां साझा कीं और इस आयोजन की सराहना की।
गौरी रानी बनीं सावन क्वीन
महोत्सव का सबसे खास आकर्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों ने सावन की थीम पर पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रस्तुति, आत्मविश्वास और अंदाज से निर्णायकों को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता में गौरी रानी को सावन क्वीन चुना गया। वहीं कृष्णा पांडे प्रथम रनर अप और नेहा शर्मा द्वितीय रनर अप रहीं। प्रथम रनर अप कृष्णा पांडे ने शानदार डांस प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।
मेहंदी प्रतियोगिता में रितिका ने मारी बाजी
मेहंदी प्रतियोगिता भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। इसमें रितिका शाहदेव ने पहला, अरण्या ने दूसरा और पल्लवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट आउटफिट, बेस्ट लुक, बेस्ट चूड़ी और बेस्ट बिंदी जैसी प्रतियोगिताओं ने भी महिलाओं का खूब मनोरंजन किया।
हाउजी और ओपन गेम्स ने भी बांधा समां
कार्यक्रम में हाउजी और विभिन्न ओपन गेम्स का भी आयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चों ने आकर्षक झूलों का आनंद लिया। बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सावन महोत्सव में शर्मिष्ठा मजुमदार, रेखा पाठक, करबी दत्ता और ऊषा पाठक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
आयोजन की संयोजक प्रेस क्लब की मैनेजिंग कमेटी मेंबर प्रतिमा कुमारी रहीं, जबकि पूजा मिश्रा और आरती कुमारी ने एंकर की जिम्मेदारी संभाली।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आधी रात को दो बाइकों पर 6 संदिग्ध, धनबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कट्टा-गोली और चोरी की गाड़ी बरामद

कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे गिरिडीह DC, खाने की थाली से लेकर क्लासरूम तक की जांच







