
झारखंड विधानसभाः शीतकालीन सत्र शुरू होते ही आपस में भिड़े पक्ष-विपक्ष के नेता ! इरफान अंसारी ने कहा- झारखंड में कभी सरकार नहीं बना पाएगी BJP
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के शुरू होते ही आज (8 दिसंबर 2025) को पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे के आमने सामने आ गए. मीडिया से बात करते हुए बीजेपी विधायक ने सत्तारूढ़ दल के सदस्य कांग्रेस की तुलना बगुला से कर दी, तो वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी झारखंड में कभी भी अपने जीवन में सरकार नहीं बना पाएगी.
















































