'मूक दर्शक बनी 'सरकार' वसूली करने में व्यस्त...' धरना पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे MP Pappu Yadav
पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव बेगुसराय में धरना पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मुलाकात करने पहुंचे. जहां उनसे मुलाकात करते हुए उन्होंने उनके लड़ाई में साथ रहने का वादा किया.

Begusarai (Bihar): बेगुसराय में 419 होमगार्ड अभ्यर्थी पिछले 5 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. लेकिन उनकी मांगों पर सरकार अनसुनी कर रही है. इस बीच इधर पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव धरना पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मुलाकात करने बेगुसराय पहुंचे. जहां उनसे मुलाकात करते हुए उन्होंने उनके लड़ाई में साथ रहने का वादा किया. पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें जब इस बात की जानकारी मिली की बेगूसराय में 419 होमगार्ड के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं तब उन्होंने उनके हक की लड़ाई में साथ देने का फैसला लिया और वे बेगूसराय पहुंचे. 
मौके पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और बिहार सरकार को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि इन बच्चों का भविष्य कैसे बनेगा. सच बात तो यह है कि बिहार में सरकार कौन चला रहे हैं यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में आज लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल समाप्त हो चुका है. पूरे प्रदेश में अपराधियों एवं शराब, बालू माफियाओं का बोलबाला है. हर जगह ठेकेदार लोग अपना हुक्म चला रहे हैं और सरकार मूक दर्शक बनी वसूली करने में व्यस्त है.
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के द्वारा अपराध नियंत्रण का दावा किया जा रहा है लेकिन ऐसे कई लोगों की फाइलें उनके पास है जिसे खोल पाने में वे असमर्थ नजर आ रहे हैं. पहले उन फाइलों को खोलकर जनता के सामने सुपुर्द करें. उसके बाद सफाई पेश करें. अंत में स्पष्ट लफ्जों में उन्होंने कहा कि आज अगर इन होमगार्ड अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता और इन्हें किसी प्रकार की क्षति होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और जिला प्रशासन की होगी.
रिपोर्ट- बबलू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत






