ब्रश रखने की जगह बैठा था सांप, हाथ बढ़ाते ही
बेगूसराय में शनिवार सुबह एक युवती के साथ हुई घटना ने पूरे परिवार को सकते में डाल दिया। घटना के बाद परिजनों ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी अब इलाके में चर्चा हो रही है।


बेगूसराय: सुबह-सुबह ब्रश करने गई 20 वर्षीय युवती के साथ ऐसी घटना हुई की सुनकर आपका भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। टूथपेस्ट और ब्रश निकालने के लिए जैसे ही युवती ने हाथ आगे बढ़ाया वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। युवती की चीज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो सांप वहीं मौजूद था। लेकिन चर्चा का विषय परिवार ने जो किया वह बन गया।
ब्रश रखने की जगह छिपा था सांप
यह मामला नाव कोठी थाना क्षेत्र के रजाकपूर वार्ड नंबर 11 का है। मोहम्मद जिब्राइल की 20 वर्षीय बेटी शहजादी खातून शनिवार सुबह उठकर चापाकल के पास मून होने गई। जब उसने ब्रश और टूथपेस्ट निकालने के लिए हाथ बढ़ाया तो वहां चुप कर बैठे एक सांप ने उसे पर हमला कर दिया। सांप के टेस्टिंग शहजादी जोर-जोर से चीखने लगी। आवाज सुनकर शहजादी के परिजन वहां पहुंचे। इसके बाद परिजन ने सांप को मारने की बजाय उसे पकड़ कर एक डब्बे में बंद कर लिया।
सांप को भी साथ लेकर अस्पताल पहुंचा परिवार
शहजादी को पहले नाव कोठी पीएचसी ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल वह सदर अस्पताल के महिला वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती है और उसकी हालत सामान्य है।
इस घटना की सबसे दिलचस्प बात यह रही की परिजन डिब्बे में बंद सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उनका कहना था कि जब तक शहजादी ठीक नहीं हो जाती वह सांप को नहीं मारेंगे। उनके मुताबिक युवती के ठीक होने के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मुंगेर में तस्करों की गाड़ी रोकते ही खुला ‘खाकी कनेक्शन’! ASI समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

5 साल का प्यार, पति बना रास्ते का कांटा! पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश







