मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू नहीं रहे, देर रात अस्पताल में ली अंतिम सांस
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार को अचानक निधन हो गया। शनिवार देर रात गिरिडीह में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था

Ranchi/Giridih: झारखंड की राजनीति और हेमंत सोरेन सरकार के लिए रविवार की सुबह बेहद दुखद खबर लेकर आई। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार को अचानक निधन हो गया। शनिवार देर रात गिरिडीह में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
शिक्षक दिवस के कार्यक्रमों में हुए थे शामिल, रात में बिगड़ी तबीयत
बता दें कि शनिवार को ही सुदिव्य कुमार सोनू पूरी तरह सक्रिय थे और गिरिडीह में आयोजित शिक्षक दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और जब तक डॉक्टर स्थिति को संभाल पाते, उनका निधन हो गया। उनके अचानक इस तरह चले जाने से हर कोई हैरान है।
कई अहम मंत्रालयों की संभाल रहे थे जिम्मेदारी
सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में सिर्फ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ही नहीं थे, बल्कि उनके पास नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग जैसे कई बेहद महत्वपूर्ण मंत्रालयों का प्रभार भी था। वे गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कद्दावर विधायक थे और राज्य की नीति-निर्धारण में उनकी भूमिका काफी अहम मानी जाती थी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहद खास और JMM के मजबूत स्तंभ
सुदिव्य कुमार सोनू की गिनती मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सबसे करीबी और भरोसेमंद नेताओं में होती थी। झामुमो संगठन में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई थीं। पार्टी और सरकार से जुड़े हर बड़े मुद्दे पर वे हमेशा आगे रहकर मोर्चा संभालते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे झारखंड के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके जाने से झामुमो को एक बड़ा राजनीतिक और संगठनात्मक नुकसान हुआ है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

साउथ जाना हुआ बिल्कुल आसान!, मनोहरपुर स्टेशन पर रुकी टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

मरीजों से जाना हाल, बेड से लेकर खाने तक की ली जानकारी, खूंटी DC का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण







