बेगूसराय में गंगा का बढ़ता जलस्तर, ग्राउंड पर पहुंचे CM सम्राट चौधरी; अधिकारियों के साथ कर रहे समीक्षा
बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और इसके बाद रशियन गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति पर समीक्षा बैठक की।


बेगूसराय: गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बीच बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ने के बाद अब राज्य सरकार का भी इस ओर ध्यान गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को खुद बेगूसराय पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने लोगों से बातचीत के दौरान उनकी परेशानियां सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों से भी स्थिति की जानकारी ली। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
लोगों से मिलने के बाद गेस्ट हाउस पहुंचे CM
लोगों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रशियन गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक चल रही है। बैठक में जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर, प्रभावित इलाकों और लोगों को उपलब्ध कराई जा रही राहत व्यवस्था की जानकारी ली जा रही है।
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक पर प्रशासनिक और स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान बाढ़ की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।
बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत की उम्मीद
गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण बेगूसराय के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ी है। ऐसे में मुख्यमंत्री का सीधे प्रभावित लोगों से मिलना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सरकार उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
अब सभी की नजर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद सामने आने वाले निर्देशों पर है। अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार राहत व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश मिलने की संभावना है।
(बेगूसराय से बबलू की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में 26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अगले आदेश तक वेतन स्थगित

7 दिन में मैट्रिक रिजल्ट! बिहार सरकार का बड़ा दावा, बिहार में शिक्षा पर बड़े ऐलान







