5 साल का प्यार, पति बना रास्ते का कांटा! पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश
नवगछिया में उमेश शर्मा की गुमशुदगी का मामला अब कथित प्रेम प्रसंग और हत्या की साजिश में बदल गया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने पांच साल पुराने प्रेम संबंध के चलते प्रेमी के साथ


भागलपुर के नवगछिया में 6 अगस्त को कमलेश्वरी मिस्त्री ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया था कि मेरा पुत्र उमेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर के पास नवगछिया बाजार गया था। जो लौटकर वापस नहीं आया। इस संबंध में नवगछिया पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा तकनीकी, अनुसंधान एवं वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त मृतक की पत्नी अनिता देवी, सोहेल इरफान को गिरफ्तार किया गया।
डॉक्टर के पास जाने निकला था उमेश, फिर वापस नहीं लौटा
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की । अभियुक्त अनिता देवी का पंकज शर्मा के साथ 5 साल से प्रेम संबंध था। इस बात का इनके पति द्वारा हमेशा विरोध किया जाता था। इसी कारण से अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना प्रेमी पंकज शर्मा के साथ मिलकर पत्नी ने बनाई। योजना के अनुसार दिनांक 5 अगस्त को पंकज शर्मा फलाईट से हैदराबाद से पूर्णिया एयरपोर्ट पर आया जहां पर मो सोहेल एवं मो इरफान पहले से मौजूद था। वहां से तीनों लोग साथ में पंकज शर्मा के स्कॉर्पियो से नवगछिया स्टेशन आये जहां पर अनिता देवी अपने पुत्र एवं पति उमेश शर्मा के साथ पहले से ही मौजूद थी।
पंकज शर्मा मृतक को किसी काम के बहाने मुरली ले जाने की बात बोलकर अपने स्कॉर्पियो में बैठाकर कुर्सेला की तरफ ले जाकर स्कॉर्पियो में ही गला दबाकर हत्या कर दी ! साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को बरारी के पास कारी कोसी नदी में फेक दिया।
मुख्य आरोपी प्रेमी फरार, तलाश में छापेमारी
पुलिस ने शव को कटिहार जिला के मनिहारी थाना अन्तर्गत कोसी नदी के मलकाइन घाट से बरामद की गई है। इस मामले का मुख्य आरोपी और अनिता का कथित प्रेमी पंकज शर्मा फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
भागलपुर से आतिश दीपांकर की रिपोर्ट

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शौचालय जाने की इजाजत नहीं मिली तो कक्षा में छात्रा के साथ हुआ शर्मनाक वाकया! अभिभावक ने DEO से मांगी कार्रवाई

‘भूमिहार ब्राह्मण’ से सिर्फ ‘भूमिहार’ कैसे हुआ? RTI के बाद सरकार के पुराने जवाब पर उठे सवाल







