तेज धूप बनी वजह? Medininagar में जश्न के बीच बिगड़ी सांसद की तबीयत
Medininagar में भाजपा समर्थित मेयर Aruna Shankar के विजय जुलूस के दौरान पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम शनिवार दोपहर अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े . प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई .

Jharkhand (Palamu): पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम शनिवार को मेयर के विजय जुलूस के दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े. यह घटना दोपहर करीब एक बजे मेदिनीनगर में हुई, जब वे भाजपा समर्थित मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस में शामिल थे. सांसद एक खुली जीप में सवार थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई.
निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के बाद उन्हें तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य पाई गई और कुछ देर बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.
नगर निकाय चुनाव में अरुणा शंकर ने मारी बाजी
उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित जीएलए कॉलेज में मतगणना हुई थी. इसमें अरुणा शंकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नम्रता त्रिपाठी को 3122 मतों से पराजित किया. अरुणा शंकर को 24169 वोट मिले, जबकि नम्रता त्रिपाठी को 21047 मत प्राप्त हुए.
बाजे-गाजे के साथ निकला विजय जुलूस
जीत की खुशी में अरुणा शंकर ने दोपहर 12 बजे अपने आवास से बाजे-गाजे के साथ विजय जुलूस निकाला. इस जुलूस में सांसद बीडी राम के साथ उनकी बेटी स्मिता, विधायक आलोक चौरसिया और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. जुलूस नावाटोली से सद्दीक मंजिल चौक होते हुए मुख्य बाजार की ओर बढ़ा.
चक्कर खाकर गाड़ी में ही गिर पड़े सांसद
जब जुलूस धर्मशाला रोड पहुंचा, तभी सांसद को चक्कर आ गया और वे गाड़ी में ही गिर पड़े. कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने तत्काल उन्हें संभाला और नावाटोली स्थित डॉ. राहुल अग्रवाल के अस्पताल पहुंचाया.
तेज धूप बनी तबियत बिगड़ने की वजह
अस्पताल से लौटने के बाद सांसद अपने शांतिपुरी आवास चले गए . उन्होंने बताया कि तेज धूप के कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. उनकी अस्वस्थता की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना. गौरतलब है कि विष्णु दयाल राम वर्ष 2014 से लगातार तीसरी बार पलामू लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक

Assembly Elections 2026: किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, असम में यहां 95 प्रतिशत से अधिक जनता ने किया मतदान







