Jharkhand Vidhansabha Session: सारंडा में उग्रवादी गतिविधियों पर बहस, सरयू राय ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र होली के बाद फिर से शुरू हो गया है. विधायक सरयू राय ने सरकार से उग्रवादी गतिविधियों से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा है.

Jharkand (Ranchi): झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत आज 9 मार्च से हुई है, जो 19 मार्च तक जारी रहेगा. विभिन्न मुद्दों पर चर्चाओं के दौरान जमशेदपुर (पश्चिम) के विधायक सरयू राय ने राज्य में बढ़ रहे उग्रवादी गतिविधियों पर सरकार से कई सवाल पूछे.
कार्यवाही के दौरान सरयू राय ने कहा कि गृह विभाग की ओर से दिए गए उत्तर में अनुलग्नक संलग्न होने की बात कही गई थी, लेकिन वह उपलब्ध नहीं कराया गया. उन्होंने कहा कि बिना अनुलग्नक के दिया गया उत्तर अधूरा लगता है और इससे स्थिति स्पष्ट नहीं होती.
विधायक ने यह भी पूछा कि आखिर सारंडा क्षेत्र में ही उग्रवादी गतिविधियां ज्यादा क्यों देखने को मिलती हैं. उन्होंने कहा कि क्या इसके पीछे खनन, गरीबी या बेरोजगारी जैसे कारण हैं. सरयू राय ने पिछले 20 वर्षों का तुलनात्मक आंकड़ा देने की मांग की, ताकि यह पता चल सके कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई से कितनी सफलता मिली है. उन्होंने आईईडी विस्फोटों में जवानों की शहादत पर भी चिंता जताई और पूरे क्षेत्र में आईईडी का सर्वे कराने की मांग की.
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार उग्रवादी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि सारंडा का घना जंगल उग्रवादियों के लिए छिपने का सुरक्षित स्थान बन जाता है, जिससे उन्हें गतिविधियां चलाने में आसानी होती है.
मंत्री ने कहा कि पिछले 24 वर्षों की तुलना में वर्तमान सरकार के समय में सारंडा क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभावी कार्रवाई की गई है. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की सरेंडर पॉलिसी के कारण कई उग्रवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं.
योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि पहले की तुलना में अब उग्रवादी गतिविधियां काफी कम हो गई हैं और यह करीब 10 से 20 प्रतिशत तक रह गई हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि जो लोग भटक गए हैं, वे धीरे-धीरे मुख्यधारा में वापस आएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से उग्रवाद पर नियंत्रण पाने की कोशिश जारी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






