झारखंड : नौकरी न मिलने से हताश युवक ने गर्दन पर रखा चाकू, दी आत्महत्या की धमकी
रामगढ़ में नौकरी नहीं मिलने से हताश युवक ने NH-33 पर चाकू गर्दन पर रखकर आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाया और स्थिति संभाली।

Ramgarh: लगातार बढ़ रही बेरोजगारी से हताश युवाओं का गुस्सा अब सड़कों पर नजर आने लगा है। शनिवार को रामगढ़ कैंट क्षेत्र के NH-33 पर सुनील नाम के एक युवक अचानक बीच सड़क पर अपने कपड़े उतारकर बैठ गया और अपनी ही गर्दन पर चाकू तानकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इस घटना से हाईवे पर कुछ समय के लिए भारी अफरातफरी मच गई।
कई बार आवेदन के बाद भी नहीं मिली नौकरी
गर्दन पर चाकू रखे युवक सुनील बार-बार चीख कर अपनी परेशानी बयां कर रहा था। उसका कहना था कि वह नौकरी पाने के लिए कई जगहों पर लगातार आवेदन कर चुका है, लेकिन उसे कहीं भी सफलता नहीं मिल रही है। हताश युवक ने आरोप लगाया कि न तो उसे नौकरी दी जा रही है और न ही उसके आवेदनों पर क्या कार्रवाई हुई, इस बारे में कोई जानकारी दी जाती है। इसी निराशा और सिस्टम से नाराजगी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। युवक लगातार यही रट लगाए हुए था कि अगर उसे नौकरी नहीं मिली, तो वह अपनी गर्दन काटकर जान दे देगा।
पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया मामला
बीच हाईवे पर एक युवक को इस हालत में देखकर वहां से गुजरने वाले लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए युवक से बातचीत शुरू की और उसे समझा-बुझाकर शांत कराने का काफी प्रयास किया। इस पूरे ड्रामे के कारण NH-33 पर यातायात और आम जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, लेकिन गनीमत रही कि पुलिस के दखल से एक बड़ा हादसा टल गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाला हजारीबाग का युवक गया जेल

JPSC विवाद पर इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- JPSC घोटाले की शुरुआत BJP के राज में हुई







