AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाला हजारीबाग का युवक गया जेल
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा और राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पदीप पर हमले व स्याही फेंकने के आरोपी हजारीबाग निवासी अमरनाथ पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना विधानसभा घेराव के दौरान हुई।

JPSC-JSSC Protest: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा और राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पदीप पर हमला करने व स्याही फेंकने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हजारीबाग निवासी अमरनाथ पांडेय के रूप में हुई है, जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विधानसभा घेराव के दौरान हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा और राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पदीप झारखंड विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में आरोपी अमरनाथ पांडेय ने उन पर हमले का प्रयास किया। जब वह अपने इस इरादे में नाकाम रहा, तो उसने नेहा बोरा पर स्याही फेंक दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
धुर्वा थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
इस घटना को लेकर सीपीआई माले (CPI-ML) के संतोष कुमार ने रांची के धुर्वा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमरनाथ पांडेय को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC विवाद पर इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- JPSC घोटाले की शुरुआत BJP के राज में हुई

दोस्त ही निकले कातिल!, पुलिस ने सुलझाई धर्मेंद्र की मौत की गुत्थी, मछली के लिए डैम में दिया था धक्का







