रांची में यहां पार्किंग में खड़ी दो कार से चोरों ने उड़ाई नकदी और कीमती सामान, FIR दर्ज
रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में चोरों ने पार्किंग में खड़ी दो कारों के लॉक तोड़कर नकदी, लैपटॉप, बैंक कार्ड और जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

Ranchi: राजधानी रांची में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के जेडी हाई स्ट्रीट के समीप महावीर टावर गली का है, जहां बेखौफ चोरों ने पार्किंग में खड़ी दो कारों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने कारों की डिक्की और लॉक तोड़कर नकदी समेत कीमती सामान और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। यह घटना 6 अगस्त की शाम की बताई जा रही है।
काम से गए थे वाहन मालिक, लौटने पर टूटे मिले लॉक
जानकारी के अनुसार, सुभाजीत चटर्जी और विमल झा ने अपनी कारें महावीर टावर गली की पार्किंग में खड़ी की थीं और दोनों अपने किसी काम से मेन रोड की तरफ गए हुए थे। जब वे अपना काम निपटाकर वापस लौटे, तो देखा कि दोनों कारों के लॉक और डिक्की क्षतिग्रस्त थे। अंदर जांच करने पर पता चला कि कारों में रखा सारा कीमती सामान गायब है।
नकदी, लैपटॉप और कई अहम कागजात चोरी
चोरों ने दोनों कारों से जमकर हाथ साफ किया है। विमल कुमार झा के वाहन से दो बैग चोरी हुए हैं, जिनमें करीब सात हजार रुपये नकद, पहचान पत्र, आधार व पैन कार्ड, बैंक कार्ड, चेकबुक और वाहन का आरसी (RC) समेत कई जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। वहीं, सुभाजीत चटर्जी की कार से ऑफिस का लैपटॉप, पावर बैंक, चार्जर, करीब पांच हजार रुपये नकद, कई बैंक कार्ड, पहचान पत्र और उनके वाहन की आरसी भी चोरी हो गई है।
हिंदपीढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद पीड़ित सुभाजीत चटर्जी ने तुरंत हिंदपीढ़ी थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC विवाद पर इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- JPSC घोटाले की शुरुआत BJP के राज में हुई

दोस्त ही निकले कातिल!, पुलिस ने सुलझाई धर्मेंद्र की मौत की गुत्थी, मछली के लिए डैम में दिया था धक्का







