झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन, BJP ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन
आज झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का 10वां दिन है आज के दिन विपक्ष सदन में सरकार को घेरने का प्रयास करेगी. वहीं सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने को तैयार है.

Ranchi News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज, 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को 10वां दिन है. आज के दिन सदन में विपक्ष के विधायकों द्वारा कई मुद्दों पर हंगामेदार के आसार है. विपक्ष एक बार फिर सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी करेंगी. वहीं सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है.
बीजेपी ने सदन के बाहर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विधानसभा परिसर में विपक्षी दल बीजेपी के विधायकों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की. विपक्ष के विधायकों ने हेमंत सरकार होश में आओ...पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया.
राज्य में अबुआ सरकार है ये लगता ही नहीं- बाबूलाल मरांडी
मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष सह बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा जनता से पूछिए...कोई भी अफसर किसी की बात को सुनने को तैयार नहीं है चाहे आप अंचल ऑफिस, ब्लॉक या थाने में जाइए, सभी जगह जनता परेशान हैं. ऐसा लगता ही नहीं है कि राज्य में कोई अबुआ सरकार है. बल्कि ऐसा लगता है जैसे राज्य को बाबू लोग मनमानी तरीके से चला रहे हैं. ये साफ दिखता है कि अभी राज्य की क्या हालत है.
रजरप्पा मामले में विधायक नीरा यादव ने सरकार के घेरा
विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि प्रशासन बिल्कुल निरंकुश हो चुकी है और इसी के विरोध में आज सदन के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु पर पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट की घटना पर नीरा यादव ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालु पूजा करने जाते हैं अपने बूढ़े माता-पिता को दर्शन के लिए लेकर जाते हैं तो वो निकासी द्वारा से चले गए तो इसमें इतनी बड़ी कौन सी परेशानी थी जो 4-4 पुलिस कर्मी उन्हें मारने लगे. सरकारी की इसी निरंकुशता के कारण आज हमलोग धरना प्रदर्शन कर रहे है.
प्रशासन बेलगाम... उनपर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं- हटिया विधायक
विधायक नवीन जासवाल ने कहा कि सत्ता पक्ष के भी विधायक ये बात अंदरखाने कर रहे हैं कि उनका भी कोई सुनने वाला नहीं है चाहे CO, BDO हो या थाना, DSP, DC या SP हो, आज प्रशासन बेलगाम है. उनपर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है. आम जनता बेहाल है. झारखंड में जिस तरह से भ्रष्टाचार चरम पर है बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता है, लोग परेशान है विधायक भी परेशान है लेकिन सरकार सोयी हुई है. और आम जनता को बेहाल के हाल में छोड़ दिया गया है. इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
सदन में भी इन मुद्दों पर मुख्यमंत्री जी से सवाल पूछेंगे. क्या आपने ग्रीन सिग्नल दे रखा है विधायकों और आम जनता किसी का कुछ नहीं सुनना है केवल लूटो और बांटों ये स्थिति है तो सदन में सीएम इस बात को स्पष्ट करें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य का 'बादल' फिर मुस्कुराने लगा, इंसान और वन्यजीव के बीच भरोसे की मिसाल

जमशेदपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार






