JPSC विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर दाखिल हुई PIL
गौरतलब है कि JPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर राज्यभर में छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में कई अनियमितताएं हुई हैं। इसे लेकर रांची में धरना-प्रदर्शन और अनशन भी जारी है।

JPSC Scam in Supreme Court: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 में कथित अनियमितताओं का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है। परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेता हरिशरण देवगन ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की है।
सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला
दायर जनहित याचिका में JPSC प्रारंभिक परीक्षा-2025 की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए गए हैं। याचिका के माध्यम से परीक्षा से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की गई है।
पहले से जारी है छात्रों का आंदोलन
गौरतलब है कि JPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर राज्यभर में छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में कई अनियमितताएं हुई हैं। इसे लेकर रांची में धरना-प्रदर्शन और अनशन भी जारी है।
अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी नजर
मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद अब अभ्यर्थियों और राज्यभर के छात्रों की नजर अदालत की अगली सुनवाई पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि इस याचिका पर होने वाली सुनवाई JPSC विवाद की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकती है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC-JSSC Protest : रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार की कमेटी और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई अहम बैठक

रांची से नई दिल्ली के लिए शुरू होगी नाइट फ्लाइट







