Jharkhand Nikay Chunav में भाजपा की बढ़त से बौखलाई हेमंत सरकार, लोकतंत्र की हत्या के लिए दे रहे पदाधिकारियों को निर्देश: आदित्य साहू
निकाय चुनाव की मतगणना के बाद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम लोकतंत्र की हत्या करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं.

Jharkhand Nikay Chunav: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने निकाय चुनाव मतगणना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.
कहा कि अधिकांश स्थानों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बढ़त को देखते हुए हेमंत सरकार बौखला गई है. राज्य सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं.
उन्होंने कहा कि मतगणना में लगे प्रशासनिक अधिकारियों को सरकार टूल किट बनाकर भाजपा समर्थित जीते हुए उम्मीदवारों को हराने में जुट गई है. चाईबासा और चक्रधरपुर में सत्ता के दबाव में जीत का सर्टिफिकेट दिया गया और चास में भी बड़े पैमाने पर धांधली करते हुए तीसरे राउंड में गलत तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी को आगे कर दिया गया.
प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने प्रशासन को गंभीर चेतावनी देते हुए चास में पुनर्मतगणना की मांग की है.
कहा अगर प्रशासन ने मनमानी की तो भाजपा के हजारों कार्यकर्ता धरने पर बैठ जाएंगे.
उन्होंने मेदिनीनगर, देवघर सहित भाजपा की बढ़त वाले स्थानों पर मतगणना में धांधली की संभावना जताई और भाजपा कार्यकर्ताओं को मतगणना केंद्र पर डटे रहने को निर्देश दिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा ने तीन नाबालिग को बचाया, रेलवे स्टेशन पर पाए गए थे संदिग्ध हालत में

पत्नी से विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक ने जहर खाकर दी जान, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया







