पत्रकारों का लहराया चुनावी परचम, अरविंद राणा ने 5 हजार से अधिक वोटों से की जीत दर्ज, अरविंद गुप्ता की छतरपुर से बड़ी जीत
झारखंड नगर निकाय चुनाव की मतगणना ने झारखंड के पत्रकारों को भी राजनीतिक परिप्रेक्ष्य से झूमने का मौका दिया है. दरअसल, हजारीबाग से मेयर पद पर अरविंद राणा ने धमाके दार जीत दर्ज की है. वहीं छतरपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर अरविंद गुप्ता ने जीत दर्ज की.

Jharkhand Nagar Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणाम पत्रकारों के नजरिए से शानदार रहा. वजह यह रही कि दो बड़े पद दो जुझारू पत्रकारों ने हासिल कर लिए हैं. अरविंद राणा ने हजारीबाग के मेयर पद पर अपने प्रतिद्वंद्वी को 5 हजार से अधिक वोटों से पछाड़ा. वहीं छतरपुर से अध्यक्ष पद में पत्रकार अरविंद गुप्ता ने बड़ी जीत दर्ज की है.
गौ सेवक और पत्रकार अरविंद राणा की ऐतिहासिक जीत
हजारीबाग नगर निगम चुनाव में इस बार एक अप्रत्याशित उलटफेर देखने को मिला. दैनिक जागरण के अपराध संवाददाता और प्रखर समाजसेवी अरविंद राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 4650 मतों के भारी अंतर से शिकस्त देकर मेयर पद पर कब्जा जमाया है. मूल रूप से चतरा जिले के रहने वाले अरविंद राणा की इस जीत के पीछे वर्षों की जनसेवा छिपी है. उनकी कुछ प्रमुख उपलब्धियां जो चुनाव में मील का पत्थर साबित हुईं.लंबे समय से वे बेजुबान पशुओं की सेवा में समर्पित रहे हैं. छठ पूजा के दौरान ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ पर फल स्टॉल लगाकर उन्होंने उन व्यापारियों की कमर तोड़ दी जो ऊंचे दामों पर फल बेचते थे.उनके इस कदम से पूरे बाजार में फलों के दाम कम हो जाते थे, जिससे आम जनता को सीधी राहत मिलती थी.जीत के बाद गदगद अरविंद राणा ने कहा, “यह जीत मेरी नहीं, हजारीबाग की जनता की है. पत्रकारिता के दौरान मैंने शहर की समस्याओं को करीब से देखा है, अब मेयर के रूप में उन्हें हल करना मेरी प्राथमिकता होगी.
छतरपुर में अरविंद गुप्ता के सिर सजा जीत का ताज
छतरपुर नगर पंचायत से भी सुखद खबर आई, जहां वरिष्ठ पत्रकार अरविंद गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है.अरविंद गुप्ता केवल पत्रकारिता ही नहीं, बल्कि संगठनात्मक कार्यों में भी निपुण रहे हैं. वे रांची प्रेस क्लब में एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक

Assembly Elections 2026: किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, असम में यहां 95 प्रतिशत से अधिक जनता ने किया मतदान







