'पूरे राजधानी में फैलना है...'जीत के बाद रोशनी खलखो ने Ranchi की जनता का किया आभार
'पूरी रांची ने मुझे बेटी और बहू की तरह स्वीकारा है अब मैं दृढ़ संकल्पित हूं प्रयास करना है. कि राजधानी को सुंदर राजधानी बनाउं. क्योंकि रोशनी की लड़ाई रोशनी से है.'

Ranchi Municipal Corporation Elections: रांची नगर निगम चुनाव में मेयर की जीत के बाद रोशनी खलखो ने राजधानी वासियों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पूरी रांची ने मुझे बेटी और बहू की तरह स्वीकारा है अब मैं दृढ़ संकल्पित हूं प्रयास करना है. कि राजधानी को सुंदर राजधानी बनाउं. क्योंकि रोशनी की लड़ाई रोशनी से है छोटे से वार्ड से निकलकर अब पूरे राजधानी में फैलना है.
डिप्टी मेयर के पद पर भी होगा BJP का कार्यकर्ता- रोशनी
रोशनी ने कहा कि चुनाव के दौरान बीजेपी के सभी नेताओं ने छोटी बन की तरह सपोर्ट किया. और मुझसे आगे वे लगातार सारी रणनीतियां तैयार करते रहे. रोशनी ने कहा- मैं आज भी वहीं गलियों की धूल हूं जिसे बीजेपी ने सड़क से उठाकर पूरी राजधानी का कमान सौंपा है. अब पूरी तरह से संकल्पित हूं कि अपनी राजधानी को राजधानी बना सकूं. डिप्टी मेयर पद को लेकर रोशनी ने कहा कि निश्चिंत रहे, डिप्टी मेयर के पद पर भी बीजेपी का कार्यकर्ता ही होगा.
'लगातार प्रयासरत रहेगी रोशनी'
राजधानी रांची वासियों को कभी निराश होने नहीं देंगे. अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं कैसी पहुंचे इसके लिए ये रोशनी लगातार प्रयासरत रहेगी. रोशनी तबतक चलती रहेगी जबतक राजधानी के एक-एक कोने में जन योजनाएं, सारी समस्याएं खत्म नहीं कर देती.
बिस्किट के बगल में एक बड़ा बिस्किट बना दिया'
वहीं, कई वोट रद्द किए जाने के मुद्दे पर गए रोशनी ने कहा कि ये षडयंत्र था. हमारी जीत से अधिक वोट मार्जिन रिजेक्ट हुए है. ये पूरी तरह से साजिश थी. कि बिस्किट के बगल में एक बड़ा बिस्किट बना दिया गया. ताकि उस बिस्टिक पर नजर ना जाकर खाली जगह पर लोग बार-बार मोहर लगाते रहे. उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद या बाकी में मोहर लगाने के लिए खाली स्पेस नहीं था. ऐसे कई षडयंत्र चुनाव को बाधित करने के लिए अपनाए गए.
घर की दहलीज लांघकर बाहर निकल रही महिलाएं- रोशनी
इस बार चुनाव में आधी आबादी ने बाजी मारी है कुल 53 में से 32 वार्ड में महिलाएं चुनी गई है. पहले भी महिलाओं की भागीदरी रही है. इस पर रोशनी खलखो ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की तरफ हमलोग एक कदम और आगे बढ़े हैं पंचायतों में भी अब महिलाएं खुलकर सामने आ रही है. घर की दहलीज लांघकर बाहर निकल रही है लेकिन अपना घर भी संभाल रही है. समाज को गढ़ने का काम कर रही है और देश भी चला रहीं है. ये हम सभी महिलाओं के लिए गर्व की बात है.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक

Assembly Elections 2026: किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, असम में यहां 95 प्रतिशत से अधिक जनता ने किया मतदान







