NH-75 के पास तड़प रही थी लड़की!, '3-4 लोग जबरन Car में बैठाकर ले गए...' जानिए पूरा मामला
चाईबासा में NH-75 के पास बेसुध मिली युवती ने 3-4 लोगों पर जबरन कार में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मेडिकल जांच कराकर मामले की जांच शुरू की है।

Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। चाईबासा के Mufassil PS क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती सड़क किनारे बेहद बुरी और बेसुध हालत में पाई गई। बताया जा रहा है कि चाईबासा से कुछ अज्ञात लोग युवती को जबरन एक Car में बैठाकर ले गए और फिर Ranchi-Chaibasa मुख्य मार्ग NH-75 पर लोहरदा पंचायत के एस मोड़ के पास फेंककर फरार हो गए। ग्रामीणों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
सड़क किनारे तड़प रही थी लड़की, ग्रामीणों ने ऐसे की मदद
घटना की शुरुआत शुक्रवार सुबह तब हुई जब कुछ ग्रामीण शौच के लिए बाहर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे बेसुध पड़ी युवती पर उनकी नजर पड़ी। युवती की हालत काफी गंभीर लग रही थी और वह ठीक से चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं थी। ग्रामीणों ने फौरन गांव की महिलाओं को मौके पर बुलाया। इसके बाद महिलाओं ने संवेदनशीलता दिखाते हुए युवती को ठंड और बेबसी से बचाने के लिए कंबल से ढका और उसकी हर संभव मदद करने की कोशिश की।
'3-4 लोग जबरन Car में बैठाकर ले गए...'
घटना की जानकारी मिलते ही Mufassil PS की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को तुरंत अपने साथ थाना ले आई। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में युवती ने जो बताया, उसने सब के होश उड़ा दिए। युवती ने आरोप लगाया कि 3 से 4 लोग उसे चाईबासा से जबरन Car में बैठाकर ले गए थे और फिर यहां सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। लोहरदा पंचायत की सहिया लक्ष्मी जामुदा के मुताबिक, जब युवती मिली तो उसकी स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाया गया था और उसके साथ कोई गंभीर अप्रिय घटना हुई है।
Police जांच में जुटी, परिजनों को दी गई सूचना
मामले की गंभीरता को देखते हुए Mufassil PS इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती पास के ही मंझारी PS क्षेत्र की रहने वाली है। थाना प्रभारी के अनुसार, युवती की मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना देकर तुरंत बुलाया है। वहीं, मामले की सच्चाई जानने के लिए युवती का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही यह पूरी तरह साफ हो पाएगा कि आखिर युवती के साथ वास्तव में क्या हुआ था।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
Video! : शिबू सोरेन के गांव से शुरू होगी नई जंग!, JPSC-CGL धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी, CM आवास घेराव की तैयारी

संभल जाइए!, झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 6 जिलों में बारिश का 'Yellow Alert', 40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं







