गिरिडीह में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना प्रक्रिया शुरू, 3 लेयर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था
कड़ी सुरक्षा के बीच 4 मतगणना हाल में बैलेट पेपर की गिनती की जा रही है. मतगणना केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

Gitidih News: धनवार और सरिया नगर निकाय चुनाव की मतगणना गिरिडीह के पचंबा स्थित बाजार समिति में शुरू हो गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच 4 मतगणना हाल में बैलेट पेपर की गिनती की जा रही है. मतगणना केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. मौके पर उपस्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि 8 बजे सुबह से ही दो हॉल में गिरिडीह नगर निगम, हॉल नंबर एक में सरिया और हॉल नंबर दो में धनवार के लिए गिनती शुरू कर दिया गया है.
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है. निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं. डीसी ने कहा कि 166 मतदान केंद्रों के लिए 192 मतदान कर्मियों को लगाया गया है. वार्ड पार्षद चुनाव की गिनती एक राउंड में खत्म हो जाएगी, वहीं कुछ वार्डों के लिए दूसरे राउंड में गिनती की जा सकती है.
बता दें, मतगणना का कार्य दो हॉल में हो रहा है. हॉल नंबर एक में वार्ड नंबर 1 से 18 नंबर वार्ड के लिए कुल 16 टेबल पर पांच राउंड में मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा. वहीं हॉल नंबर 2 में 16 टेबल पर वार्ड नंबर 19 से 36 तक का चार राउंड में मतगणना कार्य सम्पन्न होगा. एक राउंड सम्पन्न होने में संभवतः दो घंटे से अधिक का समय लग सकता है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक

Assembly Elections 2026: किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, असम में यहां 95 प्रतिशत से अधिक जनता ने किया मतदान







