मेयर सीट जीतने के बाद JMM ने किया सम्मान समारोह का आयोजन, कहा- अबुआ सरकार, हर परिस्थिति के लिए तैयार
मेयर सीट जीतने से उत्साहित गिरिडीह जेएमएम ने सम्मान समारोह का आयोजन किया. मंत्री सुदिव्य सोनू ने भाजपा पर किया कड़ा प्रहार करते हुए प्रस्तावित रिवर फ्रंट के फाइल पर साइन का दावा किया.

Jharkhand (Giridih): मेयर सीट जीतने के बाद गिरिडीह जेएमएम और खुद सूबे के नगर विकास मंत्री सुदविया कुमार सोनू का उत्साह चरम पर है. रविवार को जेएमएम कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस दौरान सम्मान समारोह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जेएमएम नेता अजीत कुमार पप्पू के साथ जेएमएम समर्थित कई वार्ड पार्षद शामिल हुए.
सम्मान समारोह में नगर विकास मंत्री ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया. लेकिन गिरिडीह के विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि मेयर सीट जीतने के दूसरे दिन वो गिरिडीह के प्रस्तावित रिवर फ्रंट निर्माण के फाइल में साइन कर गिरिडीह लौटे है. भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जाति की राजनीतिक अब गिरिडीह में नहीं चलने वाली. ये गिरिडीह नगर निकाय चुनाव में भाजपा की हार से साबित हो चुका है.
मंत्री ने सभी धर्मों को लेकर कहा कि इन्हें आपस में तोड़ने का प्रयास गिरिडीह में किसी ने यदि किया, तो उससे निपटने के लिए भी गिरिडीह जेएमएम तैयार है. एकता को टूटने नहीं दिया जाएगा. वहीं नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि भाजपा को अब हर मुद्दे पर जवाब देने को जेएमएम तैयार है. क्योंकि राज्य में अबुआ सरकार है. लिहाजा, जनता के आशीर्वाद से जेएमएम प्रत्येक परिस्थिति के लिए तैयार है. इस दौरान सम्मान समारोह में जेएमएम समर्थित वार्ड पार्षद और मेयर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






