पतरातू में मनाया गया अमर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस
पतरातू में अमर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। विधायक रोशन लाल चौधरी ने स्मारक परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

पतरातू: PTPS पोस्ट ऑफिस के समीप शनिवार को शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति के तत्वावधान में झारखंड के शेर और अमर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष सह कटिया बस्ती पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो ने की, जबकि मंच संचालन भाजपा युवा नेता गणेश कुमार ठाकुर ने किया।
विधायक ने किया सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति तथा पीवीयूएनएल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सामुदायिक विकास कार्य के तहत तैयार किए गए शहीद निर्मल महतो स्मारक परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने स्मारक परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
छात्राओं ने किया पारंपरिक स्वागत
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सभी अतिथियों का चंदन का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। समापन अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजन भगत ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
'निर्मल महतो का संघर्ष हमेशा रहेगा प्रेरणास्रोत'
मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि अमर शहीद निर्मल महतो झारखंड की अस्मिता, अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करने वाले महान जननेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड और समाज के हितों के लिए समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
'नई पीढ़ी तक पहुंचाने होंगे उनके विचार'
स्मारक समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार महतो ने कहा कि निर्मल महतो का जीवन त्याग, संघर्ष और समाज सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों और संघर्ष की गाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से स्मारक समिति हर वर्ष शहादत दिवस का आयोजन करती है, ताकि युवा झारखंड के वीर सपूतों के बलिदान से प्रेरणा ले सकें।
उन्होंने इस अवसर पर स्मारक समिति के संस्थापक स्वर्गीय नरेश महतो को भी श्रद्धापूर्वक याद किया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाला हजारीबाग का युवक गया जेल

JPSC विवाद पर इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- JPSC घोटाले की शुरुआत BJP के राज में हुई







