सहरसा केंद्रीय विद्यालय की छात्रा से मारपीट का आरोप, प्राचार्या ने नहीं की कार्रवाई ! पिता ने सदर थाने में दिया आवेदन
शहर के रमेश झा रोड वार्ड संख्या-19 निवासी राजीव कुमार झा ने अपनी बेटी साक्षी के साथ विद्यालय परिसर में कथित मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

Saharsa News : शहर के रमेश झा रोड वार्ड संख्या-19 निवासी राजीव कुमार झा ने अपनी बेटी साक्षी के साथ विद्यालय परिसर में कथित मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि विद्यालय की छात्राएं प्रांची कुमारी, आस्था सहित पांच-छह छात्राओं ने स्कूल के मैदान में उनकी पुत्री के साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं.
पीड़ित पिता ने बताया कि घटना की शिकायत विद्यालय की प्राचार्या मोनिका पांडे से की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई करने के बजाय कथित तौर पर कहा कि "टीसी ले लीजिए और स्कूल छोड़ दीजिए." उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को पहले से भी लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.
आवेदन के अनुसार, शाक्षी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सहरसा की कक्षा 10 की छात्रा है. परीक्षा के दौरान उत्तर लिखने को लेकर कुछ छात्राओं के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद विद्यालय परिसर में उसके साथ मारपीट की गई. घटना में छात्रा के हाथ, पीठ और पैर में चोट लगने का दावा किया गया है.
राजीव कुमार झा ने यह भी कहा कि घटना के बाद उनकी पुत्री मानसिक रूप से काफी परेशान है, जिससे उसकी परीक्षा भी प्रभावित हुई. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी छात्राओं तथा अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
फिलहाल इस मामले में विद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.
(सहरसा से इंद्रदेव की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भागलपुर में भीषण सड़क हादसा: न्यू फोरलेन पर दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, एक चालक की मौके पर ही मौत

Motihari News : आनंद मोहन का विवादित बयान, कहा 6 सांसदों को बोलने का मुंह नहीं है सब अक्लोल-बकलोल







