कांवरियों के पैरों में तेल लगाकर सेवा करते दिखे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
बांका में श्रावणी मेले के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का अलग अंदाज देखने को मिला। सेवा शिविर में पहुंचे मंत्री ने थके हुए कांवरियों के पैरों में तेल लगाया और उनकी सेवा की। इस दौरान उन्होंने समिति के 50 साल के सफर की भी सराहना की।


बांका: बांका जिला के चांदन प्रखंड के अबरखा स्थित टोनापाथर में बोलबम सेवा समिति, दलसिंहसराय सेवा शिविर के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे। उन्होंने सेवा शिविर का जायजा लेने के दौरान खुद कांवरियों की सेवा की और उनके पैरों में तेल लगाकर मालिश की। दर्द से परेशान कांवरियों को आयोडेक्स व जरूरी दवाइयां भी लगाई।
पांच दशक से कांवरियों की सेवा कर रही समिति
नित्यानंद राय ने कहा कि श्रावणी मेला आस्था के साथ सेवा और मानवता का भी पर्व है। उन्होंने पांच दशकों से कांवरियों की सेवा कर रही समिति की सराहना की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कटोरिया स्टेशन से पटना के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग रखी, जिस पर उन्होंने रेल मंत्री से बातचीत का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा समेत समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(बांका से चंद्रशेखर की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









