गिरिडीह के वार्ड 27 में दो उम्मीदवार समर्थक आपस में भिड़े, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
डीसी रामनिवास ने किया बूथों का निरीक्षण, लोगो ने कहा सूची में नाम नहीं -- वार्ड संख्या 27 में दो उम्मीदवारों के समर्थक चुनाव में व्यवधान डालने का प्रयास करते भी देखे गए. जिनपर सख्ती बरती गई.

Jharkhand (Giridih): निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्र में मतदान जारी है. तो वही दूसरी तरफ गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार समेत पूरा जिला प्रशासन अलर्ट पर है. डीसी खुद कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. डीसी अलग तो एसपी, एसडीएम और अन्य अधिकारी भी तैनात दिखे.
शांतिपूर्ण चल रहे मतदान के बीच वार्ड 27 से झड़प की भी खबर मिली. डीएवी स्कूल मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए. दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई. सूचना के अनुसार ये रूमी बुलंद अख्तर और नौशाद अहमद चांद के समर्थक बताए जा रहे हैं.
लिहाजा, दूसरी बार अधिकारियों ने उक्त क्षेत्र पर मोर्चा संभाला. इधर कई बूथों पर मतदाताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि उनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं. जनता को अधिकारियों द्वारा पूर्वत ही जानकारी दे दी गई थी कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है वे मतदान नहीं कर सकते. बावजूद इसके लोगों में इस प्रकरण के प्रति गुस्सा बरकरार रहा.
वहीं इधर वार्ड संख्या 16 में संदीप डंगाइच और सुमित कुमार ने मतदान के बाद भेंट करते और मीडिया से रूबरू होते भी देखे गए.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






