Jharkhand प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने नवनिर्वाचित मेयर को दी बधाई, कहा- "रोशनी की जीत लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति"
झारखंड नगर निकाय चुनाव में रोशनी खलखो ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है. इन्हें बधाई देते हुए संजय सर्राफ ने कहा कि हमारे सामूहिक प्रयासों से रांची एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के रूप में नई पहचान प्राप्त कर सकेगा.

Ranchi Municipal Corporation Result: झारखंड के नगर निकाय चुनाव में रांची नगर निगम के महापौर पद पर रोशनी खलखो के निर्वाचित होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो को बधाई देते हुए इसे लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति बताया.
संजय सर्राफ ने अपने संदेश में कहा कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन के विश्वास के साथ नया नेतृत्व चुना है. उन्हें आशा है कि नवनिर्वाचित महापौर के नेतृत्व में रांची नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, जल निकासी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा.
उन्होंने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध विकास की आवश्यकता है, जिसे नया नेतृत्व प्राथमिकता देगा. साथ ही संजय सर्राफ ने चुनाव में विजयी सभी वार्ड पार्षदों को भी शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करेंगे और अपने-अपने वार्डों में विकास योजनाओं को गति देंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से रांची एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के रूप में नई पहचान बने.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक

Assembly Elections 2026: किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, असम में यहां 95 प्रतिशत से अधिक जनता ने किया मतदान







