गिरिडीह में सुरेश BJP नेता सुरेश साहू के आवास पर होली मिलन समारोह में शामिल हुए धनबाद सांसद ढुल्लू महतो
गिरिडीह में होली मिलन समारोह में धनबाद से लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सांसद ढुल्लू महतो को गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं दी.

Giridih (Jharkhand): गिरिडीह के भाजपा नेता सुरेश साहू के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ. होली मिलन के इस समारोह में धनबाद से लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो भी शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सांसद ढुल्लू महतो को गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं दी. मौके पर ढुल्लू महतो ने भी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाया और उन्हें होली की बधाई दी. 
समारोह में कई कार्यकर्ता सांसद महतो का पांव छूकर आशीर्वाद लेते दिखे. रंग और पकवान के बीच मनाए गए होली मिलन समारोह में कई गायकों को भी बुलाया गया. जहां फगुआ के पारंपरिक और फगुआ के प्रचलित भगवान कृष्ण और राधे जी की लोक गीतों में लोग झूमते हुए दिखे. गायक कलाकारों ने इस दौरान एक से बढ़कर एक लोकगीत पेश कर लोगों को खूब झुमाया. गुलाल के रंग में पूरा माहौल ही होलियाना दिखा.
समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देख कर सांसद ढुल्लू महतो ने उन्हें पर्व की बधाई देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति से भाजपा जुड़ी हुई है. और सनातन बगैर राम और सीता के चल नहीं सकता. ऐसे में भाजपा पहले राम और सीता की बातें करती है, जिसे राम भक्त खुद को समझ सकें. वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने लोगों को होली की बधाई दी और कहा कि यही एक ऐसा पर्व है जिसमें सभी मनमुटाव भूलकर एक दूसरे से जुड़ते है.
धनबाद और गिरिडीह मेयर सीट पर भाजपा को मिली हार पर सांसद ने कहा कि जनता ने जनादेश दिया है. वो भाजपा को मंजूर है. उसे लेकर भाजपा में उत्साह का कोई कमी नहीं है. धनबाद और गिरिडीह में मिली हार के बाद भाजपा में अंदरूनी कलह के बातों से इंकार करते हुए सांसद ने कहा कि कोई कलह नहीं है. पूरा भाजपा एकजुट है. और ये समय आने पर दिखेगा भी. हार के कारणों को जनादेश का हवाला देकर सांसद ने कुछ कहने से भी इनकार कर दिया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








