स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी ने की बैठक, पुलिस लाइन स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेदिनीनगर, पलामू: आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस को भव्य और गरिमामय ढंग से मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9:05 बजे पुलिस लाइन केंद्र, मेदिनीनगर में आयोजित होगा। इसके अलावा जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, नगर निगम, सदर अनुमंडल कार्यालय, जिला परिषद एवं रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त ने समारोह स्थल पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परेड में अर्धसैनिक बलों की विभिन्न टुकड़ियां हिस्सा लेंगी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त की शाम टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिले की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सदर एसडीएम, सहायक
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में मानसून कमजोर, 24 में से 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश

बोकारो में 'मुर्दे' भी ले रहे सैलरी!, दिवंगत शिक्षक के नाम पर 14.65 लाख का गबन, शिक्षा विभाग में हड़कंप







