Giridih Chunav: बड़की सरिया से 22 वर्षीय कल्पना की जीत, कहा- बनानी पड़ती है जनता के दिलों में जगह
निकाय चुनाव का रुझान अब भी जारी है. गिरिडीह से खबर है कि बड़की सरिया में महज 22 वर्ष की प्रत्याशी कल्पना ने जीत दर्ज की है. पहली दफा वार्ड पार्षद बनी कल्पना वर्तमान में PG की पढ़ाई कर रही हैं.

Giridih Chunav: निकाय चुनाव में जहां कई बड़ी हस्तियों को हार का सामना करना पड़ा. कई राजनीतिक सूरमाओं की साख पर जनता के वोट ने ग्रहण लगा दिया. वही दूसरी तरफ गिरिडीह के बड़की सरिया के वार्ड नंबर 6 भी चर्चा का विषय बना. वजह थी बड़की सरिया से महज 22 साल की एक छात्रा कल्पना कुमारी की जीत.
जीत दर्ज कराने और प्रमाण पत्र लेने के बाद कल्पना ने कहा कि वो पढ़ाई भी जारी रखेंगी. फिलहाल कल्पना पीजी की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि जो जनता से जुड़ेंगे, उसे जनता भी प्यार देगी. लिहाजा, अब प्रयास होगा कि वार्ड 6 को सुंदर वार्ड बनाया जा सके.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में आदिवासी मामलों पर आयोग सख्त, तीन दिवसीय जनसुनवाई में 65 से अधिक प्रकरणों पर मंथन

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और एसपी ने किया गिरिडीह के प्राचीन संतोषी माता मंदिर का दर्शन







