Ranchi News: झारखंड नगर निकाय चुनाव के परिणाम से JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) का संगठन काफी उत्साहित नजर आ रहा है. क्योंकि नगर निकाय चुनाव में पहली बार जेएमएम ने जोरदार एंट्री मारी है. और शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ भी और मजबूत कर ली है. बता दें, पार्टी ने देवघर नगर निगम और उत्तरी छोटानागपुर की गिरिडीह नगर निगम सीट पर अपना कब्जा जमाया है.
शहरी वोटर अब बीजेपी की जागीर नहीं रही- मंत्री हाफिजुल
इधर, शहरी क्षेत्र में JMM की मजबूती पकड़ पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड सरकार के मंत्री हाफीजुल हसन ने विपक्षी पार्टी बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड नगर निकाय के इस चुनाव ने यह तय कर दिया है कि अब झारखंड मुक्ति मोर्चा शहरी क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. अगर आप निकाय चुनाव का परिणाम देखेंगे तो हम उन जगहों पर बाजी मार लिए हैं जहां कभी बीजेपी का गढ़ हुआ करता था. उन्होंने कहा कि शहरी वोटर अब बीजेपी की जागीर नहीं रही. अब शहर में भी झामुमो का भी वर्चस्व है.
चुनाव परिणाम से बीजेपी के भ्रम हुए दूर- JMM केंद्रीय महासचिव
वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा है निकाय चुनाव के परिणाम ने बीजेपी के उस भ्रम को दूर कर दिया कि सारी वोटर बीजेपी की बपौती है. बीजेपी के नेता समझ लें, कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब सिर्फ गांव में नहीं शहर में भी अपनी बोलबाला को मजबूत कर चुकी है.
बीजेपी को पछाड़ जेएमएम अपनी पकड़ मजबूत की
बता दें, कुल 9 नगर निगम क्षेत्रों में से 2 सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने 1, बीजेपी ने 3 और निर्दलीयों ने 3 सीट पर अपना कब्जा जमाया है. देवघर नगर निगम कभी बीजेपी का गढ़ हुआ करता था लेकिन इस सीट पर अब JMM ने जीत दर्ज कर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. इस सीट से जेएमएम समर्थित प्रत्याशी रवि राउत ने बीजेपी समर्थित रीता चौरसिया को हराया है. इसके अलावे उत्तरी छोटानागपुर की गिरिडीह नगर निगम में भी जेएमएम ने जीत हासिल की है. यहां झारखंड समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी को 14,599 वोटों के बड़े अंतर से हराया.
नगर निगम का नाम | विजेता | उपविजेता | जीत का अंतर | समर्थन |
|---|---|---|---|---|
रांची | रोशनी खलखो | रमा खलखो | 14,363 | BJP |
मानगो | सुधा गुप्ता | संध्या सिंह | 18,601 | कांग्रेस |
गिरिडीह | प्रमिला मेहरा | डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी | 14,599 | JMM |
आदित्यपुर | संजय सरदार | भुगलू सोरेन | 7,795 | BJP |
संजीव सिंह | चंद्रशेखर अग्रवाल | 31,900 | निर्दलीय | |
हजारीबाग | अरविंद राणा | मोहम्मद सरफराज | 18847 | निर्दलीय |
मेदिनीनगर | अरुणा शंकर | नम्रता त्रिपाठी | 3112 | BJP |
देवघर | रवि राउत | रीता चौरसिया | 5148 | JMM |
चास | भोलू पासवान | अविनाश कुमार | 14827 | निर्दलीय |
रिपोर्ट- नवीन शर्मा








