Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: धनबाद मेयर की गद्दी पर संजीव सिंह.. अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब 32 हजार मतों से दी मात
धनबाद नगर निकाय मतगणना की समाप्ति के बाद नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह मेयर पद पर विराजमान हो चुके हैं.

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: झरिया के पूर्व विधायक और भाजपा के बागी संजीव सिंह धनबाद के नए मेयर चुने गए हैं. धनबाद नगर निगम चुनाव के बाद मतों की गिनती के अंत में शनिवार रात संजीव सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया. पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल उर्फ शेखर अग्रवाल मतों की गिनती में दूसरे नंबर पर रहे.
संजीव सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंन्दी चंद्रशेखर अग्रवाल को 31902 मतों के अंतर से हराया. नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह को 114362 वोट प्राप्त हुए. वहीं JMM समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल को कुल 82460 मत प्राप्त हुए.

BJP ने किया दरकिनार, बाहुबली का पलटवार
पूर्व विधायक संजीव सिंह को बीजेपी का साथ न मिलने के बावजूद जनता का भरपूर समर्थन मिला. चुनाव के घोषित परिणाम ने स्पष्ट कर दिया कि जनता के पसंदीदा हैं संजीव सिंह. उन्होंने सिर्फ जेएमएम समर्थित प्रत्याशी को मतों के बड़े अंतर से मात नहीं दी है, बल्कि बीजेपी का समर्थन प्राप्त बड़े नामों को भी पीछे छोड़ दिया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






