10 अगस्त को गिरिडीह से रांची कूच करेंगे हजारों छात्र, हेमंत सरकार पर बरसे भाजयुमो नेता
प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने कहा कि राज्य के युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़े इस महत्वपूर्ण आंदोलन को दबाने के लिए पूरी सरकार और उसकी टीम सक्रिय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नेहा बोरा जैसी वामपंथी छात्राओं को युवाओं के बीच भेजकर पूरे आंदोलन को खराब करने का प्रयास कर रही है

JPSC-JSSC Protest: गिरिडीह में JPSC-JSSC और CGL परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार गुड्डू और जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित कर राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। युवा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के इशारे पर सीजेपी (CJP) नेता नेहा बोरा छात्र आंदोलन को भटकाने और कमजोर करने की साजिश के तहत प्रदर्शनकारियों के बीच आई थीं।
आंदोलन को कमजोर करने की साजिश का आरोप
प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने कहा कि राज्य के युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़े इस महत्वपूर्ण आंदोलन को दबाने के लिए पूरी सरकार और उसकी टीम सक्रिय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नेहा बोरा जैसी वामपंथी छात्राओं को युवाओं के बीच भेजकर पूरे आंदोलन को खराब करने का प्रयास कर रही है। नेताओं ने नेहा बोरा द्वारा खुद पर स्याही फेंके जाने का आरोप भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर मढ़ने की कड़ी निंदा की और इसे पूरी तरह बेबुनियाद बताया।
उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार
राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री के उस बयान पर जिसमें उन्होंने आंदोलन को 'शिक्षा और कोचिंग माफिया द्वारा हाईजैक' करने की बात कही थी, BJYM नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि मंत्री को कोई भी बयान देने से पहले सोचना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में न सिर्फ पेपर लीक हो रहे हैं, बल्कि नौकरियां तक बेची जा रही हैं। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि JSSC-CGL के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर सरकार अपनी पीठ थपथपाना बंद करे, क्योंकि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए हर हाल में सीबीआई (CBI) जांच जरूरी है।
10 अगस्त को विधानसभा घेराव के लिए रांची कूच की तैयारी
भाजयुमो नेताओं ने ऐलान किया कि अपनी जायज मांगों और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर 10 अगस्त को गिरिडीह से छात्रों और युवाओं का एक बड़ा कुनबा रांची में विधानसभा का घेराव करने के लिए रवाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता और धांधली की सीबीआई जांच का आदेश नहीं दिया जाता, तब तक यह आंदोलन पूरी उग्रता के साथ जारी रहेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फुसरो में महिला ने हिंदुस्तान पुल से लगाई छलांग, सर्च जारी

प्रिंस खान का गुर्गा पुलिस मुठभेड़ में घायल, हथियार और बम बरामद







